स्लोगन मुकाबले में पारूल और निबंध मुकाबले में आम्या शर्मा ने बाजी मारी
-37वें सूरजकुंड मेले में जूनियर व सीनियर वर्ग की स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 06 फरवरी। सुरजकुंड अंतरराष्टï्रीय शिल्प मेला में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में मंगलवार को जूनियर और सीनियर वर्ग की स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, इन प्रतियोगिताओं में अनेक शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
स्लोगन प्रतियोगिता के कनिष्ठï वर्ग में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद की पारूल चौधरी ने प्रथम स्थान, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की अंशिका गुर्जर ने द्वितीय तथा रयान इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के अभिराज आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 के एकलव्य गर्ग ने पहला, मुरारीलाल ग्लोबल स्कूल फरीदाबाद की अंजलि ने दूसरा तथा इसी स्कूल की मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सैंट एंथोनी सीनियर सैकेंडरी की आम्या शर्मा ने प्रथम, मुरारीलाल ग्लोबल स्कूल की नव्या ने दूसरा और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की भारती यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग के निबंध मुकाबले में सैंट एंथोनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल फरीदाबाद की जानवी निंद्रा ने प्रथम, मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की नैन्सी ने दूसरा तथा जी.एम. सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर-88 फरीदाबाद की अनीशा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
फोटो परिचय–सूरजकुंड–40,41–।
000
37वें सूरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में पर्यटकों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा : डीसी विक्रम सिंह
-कहा, प्रतिदिन मेले में हो रही 350 के लगभग ओपीडी
-मेला परिसर में स्थापित डिस्पेंसरी पर इमरजेंसी, ओ.पी.डी., फस्ट एड के अलावा अन्य स्वास्थ जांच संबंधी सेवाएं उपलब्ध
-आपातकालीन सेवाओं के लिए 13 एम्बुलेंस तैनात
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 06 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 37वें सूरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। यह जानकारी डीसी विक्रम सिंह ने देते हुए बताया कि मेला में प्रतिदिन 350 के लगभग ओपीडी हो रही हैं। वहीं डिस्पेंसरी पर इमरजेंसी सेवाएं, ओ.पी.डी सेवाएं, फस्ट एड व स्वास्थ जांच संबंधी सेवाएं पर्यटकों को दी जा रहीं हैं।
सिविल सर्जन डा. विनय गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवाएं प्रदान करने के लिए डा. राजेश श्योकंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और साथ ही डा. परीक्षित व डा. मनजीत हैल्थ कॉर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि मेला के दौरान दो डिस्पेंसरी चल रही हैं, जिसमें एक सिविल डिस्पेंसरी सुरजकुंड व दूसरी मेला परिसर में विदेशी जोन के साथ बङी चौपाल के पीछे स्थित डिस्पेंसरी पर इमरजेंसी सेवाएं, ओ.पी.डी. सेवाएं, फस्ट एड व स्वास्थ्य जांच संबंधी सेवाएं दी जा रही है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 300 से 350 मरीज लाभ उठा रहे हैं। साथ ही मेले परिसर में 3 (तीन) टोल फ्री नम्बर-112 की सरकारी एम्बुलेंस लगाई गई हैं, जो 24 घंटे मेला परिसर में रहती है। साथ ही प्राइवेट संस्थानों की 10 एम्बुलेंस भी मेले के दौरान मौजूद रहती है। इसके अलावा मेला डिस्पेंसरी में चिकित्सकों की टीम द्वारा 24 घंटे मेला परिसर में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। जहां पर मधुमेह व रक्तचाप की जांच भी की जा रही है। मेला डिस्पेंसरी में कोविड जांच की भी व्यवस्था की गई है।
फोटो परिचय–सूरजकुंड–42,43,44–। 37 वें अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

