सूरजकुंड मेला ग्राऊंड में हरियाणवी बीण और जिम्बावे के पारंपरिक वाद्य यंत्र दर्शकों को थिरकने पर कर रहे मजबूर
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 09 फरवरी। सूरजकुंड में आयोजित 37 वें अंतरराष्टï्रीय हस्त शिल्प मेले में आने वाले दर्शक खरीददारी के साथ-साथ मेला ग्राऊंड में अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुत किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूरा लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। मेले में आने वाले युवक-युवतियां हरियाणवी बीण की धुन पर बज रहे छोड़ दिया जाए-कि मार दिया जाए… गाने की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।
वहीं दूसरी ओर मेले में जिम्बावे से अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुती दे रहे जिम्बावे के कलाकारों के साथ भी दर्शक खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जिम्बावे के यह कलाकार दर्शकों को हैरतअंगेज करतब करके दिखा रहे हैं। जिम्बावे के वाद्य यंत्र और हरियाणवी संस्कृति का मशहूर वाद्य यंत्र बीन मेले में दर्शकों को खूब भा रही हैं।
फोटो परिचय–सूरजकुंड–42,43,44,45–। मेले में हरियाणवी और जिम्बावे के कलाकारों के साथ थिरकते हुए दर्शक।
000
सूरजकुंड मेला ग्राऊंड में अफगानिस्तान का ऑनवस स्टोन मोह रहा सबका मन
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 09 फरवरी। सूरजकुंड में चल रहे 37 वें अंरतराष्ट्रïीय शिल्प मेला में अफगानिस्तान से आए खादमत गु्रप द्वारा ऑनवस स्टोन से तैयार किए गए घरेलू सजावट की वस्तुएं सबका मन मोह रही हैं। ऑनवस स्टोन से तैयार इन वस्तुओं की खास बात यह है कि इनमें किसी प्रकार का जोड़ नहीं है और एक ही पत्थर से तैयार होती हैं।
खादमत गु्रप से मेले में स्टाल पर आए प्रतिनिधि ने बताया कि अफगानिस्तान के ऑनवस स्टोंन से तैयार यह वस्तुंए कभी खराब नहीं होती और इनका रंग भी हमेशा चमकता रहता है। पत्थर में चमक होने के कारण इसका कलर नेचुरल रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी स्टाल पर ऑनवस स्टोन से तैयार फाऊंटेन, पेजी स्टर, फूल दान, लैंप, जहाज और अनेक प्रकार के पशु-पक्षिओं की मूर्तियां इत्यादि घरेलू सजावट का सामान खरीद सकते हैं।
फोटो परिचय–सूरजकुंड–46–।
000
कविता प्रतियोगिता में आनंद व आयुष व फ्लैग मेकिंग मुकाबले में प्राची गाबा, वंशिका और दीपक व आनंद ने मारी बाजी
-37वें सूरजकुंड मेले में आयोजित हुई पोयट्री व फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिताएं
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 09 फरवरी। सुरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में प्रतिदिन विद्यार्थियों की अलग-अलग विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मेला में कविता व फ्लैग मेकिंग की जूनियर व सिनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कविता प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीएमएसएसएस सेक्टर-55 फरीदाबाद के आनंद ने प्रथम, आइडियल पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की सैमा ने द्वितीय, मॉडर्न स्कूल सेक्टर-17 फरीदाबाद की काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता प्रतियोगिता के सिनियर वर्ग में मुरारी लाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल फरीदाबाद के आयुष ने प्रथम, सैंट एंथोनी स्कूल फरीदाबाद के तनिष्ठï ने द्वितीय और जीजीएसएसएस गौंछी फरीदाबाद की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कालका पब्लिक स्कूल सेक्टर-76 फरीदाबाद की प्राची गाबा व वंशिका ने प्रथम, सत्यम शिवम पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के वंश, आदर्श व निशांत ने द्वितीय तथा आराध्य पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के अमूल व नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता के सिनियर वर्ग में मुरारी लाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल फरीदाबाद के दीपक व आनंद ने प्रथम, इसी स्कूल फरीदाबाद के अंकित यादव व मोहित कुशवाहा ने द्वितीय तथा आइडियल पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के बादल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ स्मृति चिन्ह देकर मौके पर सम्मानित भी किया गया।
फोटो परिचय–सूरजकुंड–47,48,49,50–।

