NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

Dangal Girl सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में हुआ निधन, दवाइयों के रिएक्शन..

हाल ही में मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार थीं और सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था। लेकिन बहुत कोशिशें के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और सुहानी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। सुहानी के जाने से पूरी बॉलीवुड गमगीन हो चुका है और उनके फैंस को बड़ा झटका भी मिला है। सुहानी का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

फैमिली के साथ फरीदाबाद में रहती थी-

सुहानी के निधन से उनकी फैमिली पूरी तरह से टूट चुकी है और सदमे में है। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक सुहानी, अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में रहती थी। रिपोट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार आजरौंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है की सुहानी का कुछ दिन पहले ही पैर फैक्चर हुआ था।

दवाइयों का रिएक्शन-

इसके लिए वह दवाइयां ले रही थी, सुहानी को दवाइयों का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया। जिसके चलते उनका निधन हुआ। आमिर खान की फिल्म दंगल में सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टिंग के साथ ही सुहानी को सिंगिंग और डांसिंग का भी काफी शौक था। सुहानी नें दंगल फिल्म के अलावा भी कई सारे ऐड्स किए थे।

एक्टिंग से ब्रेक-

हालांकि दंगल से ही उन्हें पापुलैरिटी मिली। वह लोगों की चहिती थी बन चुकी थी। उनकी मासूमियत के फैंस कायल थे। हालांकि उन्होंने अभी एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ था। उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी और वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। बाद में वह एक्टिंग में वापसी भी करना चाहती थी। सोशल मीडिया पर वह पहले एक्टिव रहा करती थी। लेकिन साल 2021 से उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट नहीं डाली

Related posts

Leave a Comment

Translate »