NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

समाधान शिविर: हर नागरिक की समस्याओं के लिए एक ठोस पहल

– फरीदाबादबल्लभगढ़ व बड़खल उपमंडल सहित नगर निगम में भी आयोजित हो रहे हैं समाधान शिविर

फरीदाबाद, 16  जनवरी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में गुरुवार को एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसडीएम शिखा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म जनसुनवाई का सशक्त माध्यम है और हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों अनुरूप सभी प्रशासनिक अधिकारी अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभाएं। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए लग रहे समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निरंतर समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा भी निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है।

Related posts

Translate »