NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 28 जून 2025

दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम आरोपी रोनक को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जून को महिला थाना बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से जानकारी हुई थी। फिर वह लड़का उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिस संबंध में महिला थाना बल्लभगढ़ में पोक्सों की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोनक (25) वासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसकी नाबालिक लड़की से इंस्टाग्राम पर जानकारी हुई थी। फिर उसने लड़की को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलायाऔर लड़की को अपने साथ दोस्त के कमरे पर ले जाकर गलत काम किया।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »