NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 11 जुलाई 2025

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत “अजरौंदा एवं नीलम चौक ” पर ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत ‘अजरौंदा एवं नीलम चौक’ पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया। एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नशे की विभीषिका को दृश्य रूप में दिखाया गया।
इसी के साथ-साथ पर्यावरण मे प्रदूषण के स्तर को बढ़ता देख लोगों को पौधे भेट करके यातायात नियमों को नही तोड़ने की सलाह दी |

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति और सड़क दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई कि वे इस जन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे और फरीदाबाद पुलिस के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को e- pledge लिंक(https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/) बारे बताया गया और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाये गए।

पुलिस प्रवक्ता।

Related posts

Translate »