पुलिस प्रेस नोट 11 जुलाई 2025
नाबालिक को बहला फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सराय ख्वाजा में एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की 21 अक्तूबर 2024 को बिना कुछ बताये घर से चली गई है। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सराय ख्वाजा की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार वासी गोडा समोरा, चम्पारण, बिहार को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व नाबालिक लड़की एक ही स्कूल में पढते थे। फिर इसने नाबालिक को बातों में फसाया और उसको अपने साथ अपने गांव ले गया। जिसके बाद इसने नाबालिक के साथ गलत काम किया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता।

