फरीदाबाद प्रशासन की फूलप्रूफ व्यवस्थाओं के आगे खत्म हो गई पटौदी की चांदनी की चिंताएं
गुरुग्राम जिले के पटौदी की रहने वाली चांदनी ने जब सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उनके मन में कई सवाल थे — क्या समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच पाऊंगी? दूर अन्य जिले में जाकर कोई दिक्कत तो नहीं होगी? लेकिन जब वह परीक्षा देने फरीदाबाद पहुंची, तो उसकी सारी चिंताएं प्रशासन की शानदार व्यवस्थाओं के सामने ख़त्म हो गईं।
चांदनी बताती हैं कि सरकार द्वारा दी गई निशुल्क बस सेवा ने उसकी यात्रा को आसान बना दिया। सुबह-सुबह बस समय पर पहुंची, सफर आरामदायक था और सबसे खास बात, उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। परीक्षा केंद्र पर भी साफ-सफाई, दिशा-निर्देश और सुरक्षा के भरपूर इंतजाम थे।
चांदनी जैसे हजारों युवाओं के लिए CET सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक अवसर है, जो उन्हें बराबरी से अपने सपनों तक पहुंचने का रास्ता दिखा रही है। यह कहानी दिखाती है कि जब सरकार संकल्पित हो, तो सफलता की राह हर बच्चे के लिए सुलभ हो जाती है।

