NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

परेशानी में फंसते ही अभ्यर्थिय़ों ने हेल्पलाइन पर किए फोन, मिली राहत

– प्रशासन के कंट्रोल रूम में कुल 106 कॉल, बैग रखने के इंतजाम, वाहन पार्किंग व बस का ड्रॉप प्वाइंट ढूंढने के लिए मांगी सहायता

– पुलिस को डायल 112 पर मिले लगभग 30 कॉल, बस छूटी, परीक्षा सेंटर से भटके छात्रों ने मिलाया नंबर

फरीदाबाद 26 जुलाई 2025।

सीईटी-2025 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर अभ्यर्थियों ने सहायता के लिए संपर्क बनाए रखा। प्रशासनिक सहायता नंबर 0129-2290010 पर शाम 5 बजे तक कुल 106 कॉलप्राप्त हुई। इसी तरह डायल 112 पर लगभग 30 कॉल प्राप्त हुए। प्रशासन के त्वरित रिस्पांस से अभ्यर्थियों को राहत मिली और सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई।

डायल 112 से मिली मददः

परीक्षा देने के लिए फरीदाबाद आने वाले प्रदीप केएमपी टोल पर किसी कारणवश फंस गए। परीक्षा के लिए प्रदीप इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) के जरिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। यह वाक्य सुबह करीब 7 बजे हुआ। मोहम्मद राशिद को ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र तक जाने में परेशानी हुई। वह निजी वाहन से जिले में पहुंचा। केंद्र पर पहुंचने में इसे देरीहोने पर ईआरवी की मदद से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया।

प्रशासनिक हेल्पलाइन पर आए 106 कॉल, मिली राहत
प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर आए कॉल में ज्यादातर बैग रखने के इंतजाम, वाहन पार्किंग व बस का ड्रॉप प्वाइंट ढूंढने के लिए मांगी सहायता से संबंधित रहे। कई अभ्यर्थी एक ही बस में दोस्तों के साथ सवार हो गए। जबकि उनका परीक्षा केंद्रअलग-अलग थे। ऐसे में कई अभ्यर्थी गलत सेंटर पर पहुंच गए। ऐसे अभ्यर्थियों नेप्रशासनिक हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता मांगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशासनिक पहल केजरिए निजी-सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद की। इसी तरह अन्य मामलों में मांगी गई सहायता भी त्वरित की गई। प्रशासन की ओरसे बेहतर समन्वय के साथ किए गए प्रयास से छात्रों को राहत मिली।

Related posts

Translate »