रविवार 27 जुलाई को CET परीक्षा के चलते फरीदाबाद शहर में सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक (हैवी व्हीकल) भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित।
यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले ताकी परीक्षार्थियों एवं आमजन को ना हो परेशानी।
फरीदाबाद: 26 जुलाई, फरीदाबाद के विभिन्न स्कूल कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में रविवार को भी हजारों की संख्या में परीक्षार्थी पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए परीक्षार्थियों के पर्सनल वाहन व पब्लिक ट्रांसपोर्ट की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश अनुसार भारी वाहनों के मालिक /ड्राइवर यूनियन /ऑपरेटर इत्यादि को अगाहा किया जाता है कि रविवार को फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देश पर सभी ट्रैफिक लाइट, चौक- चौराहों और कट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेगे कि कहीं जाम न लगने पाए ताकि परीक्षार्थी को परिक्षा केंद्र पर समय रहते पहुंच सके।
प्रथम शिफ्ट के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक वाहनों का आवागमन अधिक रहेगा
द्वितीय शिफ्ट के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वाहनों का आवागमन अधिक रहेगा
शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक पेपर खत्म होने के बाद सड़को पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व पर्सनल वहानो की संख्या अधिक रहेगी
इसलिए आम नागरिकों से अपील है कि उपरोक्त तीनों टाइम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय के साथ घर से निकलने की सलाह दी जाती है।
Google Maps/MapMyIndia पर Traffic Updates अवश्य देखें।
पुलिस सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन: 0129-2267201, 222 5999 पर संपर्क करे।
Follow us: @Faridabad_traffic_police

