NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 26 जुलाई 2025

CET परीक्षा के मध्यनजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फरीदाबाद: 26 में 27 जुलाई को प्रदेश में CET परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है । फरीदाबाद में 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर लाखों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। परीक्षा का सफल आयोजन कराने के लिए 3000 के करीब पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस संबंध में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज लेने के लिए मानव रचना शिक्षण संस्थान व मॉड्रन विद्या निकेतन(MVN) में परीक्षा केंद्र का दौरा कर भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिये ।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था ठीक प्रकार से संचालित कराई जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »