पुलिस प्रेस नोट 28 जुलाई 2025
टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2,85,000/-रू की ठगी, खाताधारक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद- साइबर ठग तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही टेलिग्राम पर टास्क के बहाने धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में गर्ग कॉलोनी, वासी एक महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 जून को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया था। फिर उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और टास्क के नाम पर उससे दो बार पैसे लगवाये और लाभ के साथ उसे वापिस कर दिये गये। जिसके बाद ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 2,85,000/-रू अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए रानेश(23) व कैलाश(22) वासी जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया की आरोपी रानेश(23) खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे कैलाश(22) को दिया था। दोनों आरोपी मजदुरी का काम करते है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आए थे।
आरोपी रानेश को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है वहीं कैलाश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता

