NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 29 जुलाई 2025

नाबालिक के साथ गलत काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना सेक्टर 58 की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना सेक्टर 58 की टीम आरोपी सचिन(18) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 जुलाई को थाना सेक्टर 58 में एक शिकायत दी गई जिसमें बताया गया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को एक लडका बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जिस संबंध में थाना सेक्टर 58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना सेक्टर 58 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन(18) वासी बालाजी कालोनी करनेरा फरीदाबाद को गुजरात से गिरफ्तार किया तथा नाबालिक लडकी को बरामद किया।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसकी नाबालिक लड़की से सोशल मिडीया पर जानकारी हुई थी। फिर उसने लड़की को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। फिर वह उसको शादी का झांसा देकर गुजरात व अन्य राज्यों में लेकर घुमता रहा।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »