NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

फोन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस प्रेस नोट 28 अगस्त 2026

फोन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मोबाईल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्नैचिंन,चोरी व लूट की वारदात में शामिल आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने 2 आरोपितों को जेल से प्रोडेक्शन पर लेकर मोबाईल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल को बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान अनकेश वासी भागलपुर, बिहार हाल तिरखा कॉलोनी व ध्रुव वासी धौलपुर, राजस्थान हाल तिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार खुर्शीद वासी कुरैशीपुर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त की रात को करीब 11 बजे सिही पुल के पास दो नामालूम मोटरसाइकिल सवार आये और उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर ले गये। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अनकेश व ध्रुव को जेल से प्रोडेक्शन पर लिया तथा उनकी निशानदेही पर स्नैच किया गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को बरामद कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

प्रवक्ता,फरीदाबाद पुलिस

Related posts

Translate »