राष्ट्रीय 

बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

– 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य

– राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

फरीदाबाद, 29 अगस्त।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 02 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (हरियाणा कला परिषद), कुरूक्षेत्र में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक बीन वादन कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता दलों को विभाग की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 75,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 60,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 05 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता दल को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विभाग द्वारा कुछ आवश्यक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा सत्यापन के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार होना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 3 से 4 बीन वादकों की सहभागिता अनिवार्य होगी। सभी दलों द्वारा प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान में दी जानी आवश्यक है, ताकि प्रदेश की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक स्वरूप को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। प्रतियोगिता के परिणामों का निर्धारण निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा तथा निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

Related posts

Translate »