NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक के लोकायुक्त पर चाकू से किया गया वार, खतरे से बाहर है उनकी हालत

कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को आज एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया और उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेट्टी की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने पीटीआई भाषा को बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह एक मामले में लोकायुक्त के सामने पेश हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक वकील होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति( लोकायुक्त के) कार्यालय गया था और उसने उनपर चाकू से वार किया।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘ वह माल्या अस्पताल में हैं….. मेरी जानकारी के हिसाब से वह खतरे से बाहर हैं….. ( हमले के कारण) का पता चल नहीं पाया है।’’

शेट्टी कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

Related posts

Translate »