NEWS CATEGORIES अर्थ 

फोर्ब्स लिस्ट 2018: ये हैं भारत के टॉप 10 अरबपति, नीरव मोदी का नाम कटा

फोर्ब्स मैगजीन ने अमीरों की अपनी सालाना सूची जारी कर दी है। पूरे विश्व की सूची में जेफ बेजोस सबसे अमीर हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो इस लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 72.84 प्रतिशत बढ़कर 40.1 अरब डॉलर (2.6 लाख करोड़ रुपए) हो गयी है। विश्व भर के धनी लोगों की सूची में उन्हें 19 वां स्थान मिला है जबकि पिछले साल वह 33 वें पायदान पर थे। फोर्ब्स ने कहा, ‘मुकेश अंबानी तेल एवं गैस क्षेत्र की 51 अरब डॉलर की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया हैं। यह भारत की बहुमूल्य कंपनियों में से एक है।’ ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुजा परिवार को भी 19.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में रखा गया है।

नीरव मोदी का नाम कटा
अजीम प्रेम जी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं और उन्हें सूची में 58 वें स्थान पर रखा गया है। एफएमसीजी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के सह- संस्थापक आचार्य बालकृष्ण को सूची में 274 वें पायदान पर रखा गया है। उनकी संपत्ति 6.3 अरब डॉलर है। फोर्ब्स ने अपनी ताजा सूची से पीएनबी बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी को हटा दिया है। 2017 में मोदी 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 85वां भारतीय अमीर था। पूरे विश्व की अरबपति की सूची में 2017 में नीरव मोदी का 1,234 स्थान था। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी शामिल किया गया है। हालांकि उनका स्थान पिछली बारके 544वें स्थान से 766 पर पहुंच गया है। उनकी कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर है।

 

Related posts

Translate »