शरत ने विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज कोकी नीवा को हराया
भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान ने आईटीटीएफ विश्व टूर प्लेटिनम कतर ओपन में आज शानदार शुरूआत करते हुए पुरूष एकल वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में विश्व रैंकिंग में क्रमश: सातवें स्थान पर काबिज कोकी नीवा और 27वें स्थान पर काबिज युया ओशिमा को मात दी।
शरत ने अंतिम 32 के मैच में नीवा को आसानी से 8-11, 11-9, 11-8, 14-12, 11-9 से शिकस्त दी।
साथियान को ओशिमा को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। साथियान ने 15वीं वरीय खिलाड़ी के खिलाफ यह रोमांचक मुकाबला 6-11, 11-5, 2-11, 12-10, 10-12, 11-4, 11-8 से अपने नाम किया।
हालांकि दोनों की जोड़ी को पुरूष युगल मुकाबले के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शरत-साथियान की जोड़ी चीन के फांग बो और लीन गोयूआन की शीर्ष वरीय जोड़ी से 12-10, 10-12, 1-11, 10-12 से हार गयी।

