ENTERTAINMENT NEWS CATEGORIES 

Priya Prakash Varrier: जब मछलियों ने काटा तो ठहाका लगाकर हंसीं इंटरनेट सनसनी, Video हुआ वायरल

प्रिया प्रकाश वारियर को एक 26 सेकंड के वीडियो ने ‘वायरल गर्ल’ बना दिया था और वे इंटरनेट पर ऐसी छाईं कि उनकी हरेक अदा सुर्खियां लूटती हैं. प्रिया का एक नया वीडियो उनके फैन पेज पर रिलीज हुआ है जिसमें वे अपने एक दोस्त के साथ फिश स्पा लेती नजर आ रही हैं. जैसे ही फिश पांव पर काटना शुरू करती हैं तो उनका दोस्त थोड़ा परेशान नजर आता है और इसी बात पर प्रिया प्रकाश वारियर ठहाके लगाकर हंसती हुई नजर आती हैं. ये वीडियो बहुत ही दिलचस्प है क्योंकि जहां उनके दोस्त को पेन हो रहा है, वहीं वे अपने पांव बड़े ही मजे से पानी में डाले हुए हैं और जमकर हंस रही हैं.

प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)’ के रिलीज होने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी थीं. यह उनकी पहली फिल्म थी. लेकिन 26 सेकंड के एक वीडियो ने उन्हें इंटरनेट की क्वीन बना दिया था. ये ‘मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)’ सॉन्ग के वीडियो में उनकी आंखों के इशारे ही थे, जिसने पूरे देश को उनका फैन बना दिया था.

Related posts

Translate »