राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल ने ‘‘तथ्यों को तोड़मरोड़’’ कर पेश करने के लिए मीडिया पर तंज कसा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि वह ‘‘तथ्यों को चतुराई से तोड़मरोड़’’ कर उनके खिलाफ कथित रूप से घृणा फैला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात से गौरवान्वित हैं कि उनके बारे में झूठ गढ़कर वे अपना जीवनयापन कर रहे हैं। राहुल ने मीडिया के बारे में पोर्टल कोबरा पोस्ट के एक ताजा स्टिंग आपरेशन का हवाला दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं उनसे कभी घृणा नहीं कर सकता जो फर्जी खबरों एवं तथ्यों को चतुराई से तोड़मरोड़ कर मेरे खिलाफ घृणा फैलाने का प्रयास करते हैं। उनके लिए यह महज व्यवसाय है : घृणा भी एक कीमत पर बिकती है, जैसा कि कोबरापोस्ट ने शो (टीवी शो) को बेनकाब किया है।’’ उन्होंने तंज करते हुए कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली एवं गौरवान्वित हूं कि मेरे बारे में झूठ गढ़कर उनका जीवनयापन चल रहा है।’’ कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘कोबरापोस्ट के स्टिंग पर मुख्यधारा की मीडिया की चुप्पी उनकी स्वयं की साख के बारे में कहानी बयां कर रही है।’’

Related posts

Translate »