विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान ने भारत पर कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाया

पाकिस्तान ने आज भारत पर कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ‘‘ बर्बर अभियान’’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भारतीय सुरक्षा बल‘‘ जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से’’ उन्हें निशाना बना रहे हैं।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय( एफओ) ने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसी रिपोर्ट है कि बेकसूर कश्मीरी नागरिकों को अपने वश में करने और दबाव बनाने के इरादे से प्रदर्शनकारियों पर लगातार बर्बर कार्रवाई की जा रही है विशेष रूप से पेलेट गन का इस्तेमाल हो रहा है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाती हैं।’’

इसके अनुसार, ‘‘ हमने बार बार इस बात को उठाया है कि कश्मीरी लोगों की इच्छा को तोड़ने के इरादे से जानबूझकर एवं सुनियोजित तरीके से कश्मीरी नौजवानों को निशाना बनाया जा रहा है।’’

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय का यह बयान दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में आतंवाद विरोधी तीन अलग अलग अभियान में12 आतंकवादियों को मार गिराये जाने और अभियान के दौरान तीन सैन्य कर्मियों के शहीद होने एवं दो आम नागरिकों के मारे जाने की घटना की पृष्ठभूमि में सामने आया है।

Related posts

Translate »