विदेश हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री ने भारतीय निशानेबाजों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी में हाल में संपन्न हुए आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों की आज सराहना की।

मोदी ने कई ट्वीट करते हुए पूरी टीम की उसके प्रयासों के लिए तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हाल में हुए# आईएसएसएफजेडब्ल्यूसी में हमारे युवा निशानेबाजों ने कई पदक हासिल किए और प्रत्येक भारतीय को गौरवांवित किया। सिडनी में हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने और बेहतरीन सफलता हासिल करने वाली भारतीय टीम को बधाई।’’

जूनियर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत निशानेबाजों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रदर्शन125 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर मुसकान लाया।

मोदी ने कहा, ‘‘ हमारे निशानेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन# फिटइंडिया अभियान को मजबूती देगा और कहीं अधिक युवा खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित महसूस करेंगे।’’

भारत ने प्रतियोगिता में कुल24 पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Related posts

Translate »