रणनीतिक ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को बढ़ावा देने में भारत मुख्य भागीदार: अमेरिका
ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि उसके रणनीतिक ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को बढ़ावा देने मेंभारत महत्वपूर्ण भागीदार है। यह बयान दीर्घकालिक आपूर्ति सौदे के तहत भारत को अमेरिका सेतरलीकृत प्राकृतिक गैस( एलएनजी) की पहली खेप मिलने के एक दिन बाद आया है।
गेल इंडिया ने अमेरिकी कंपनी चेनिएरे एनर्जी के लुइसियाना में स्थित सेबाइन पास द्रवीकरण संयंत्र के साथ प्रति वर्ष35 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति का करार किया है। इस करार के तहत पहली आपूर्ति शुक्रवार को महाराष्ट्र के दाभोल पहुंची।
दक्षिण एशियाई मंत्रालय के कार्यकारी उप सहायक मंत्री टॉम वाज्डा ने कहा, ‘‘ अमेरिका अपने साझा रणनीतिक ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भारत को एक मुख्य भागीदार मानता है। हम विस्तृत ऊर्जा अर्थव्यवस्था के लिए निवेश बढ़ाने हेतू नीतिगत एवं नियामकीय हल तलाशने के लिए भारत के साथ करीबी से काम कर रहे हैं।’’
वाज्डा ने विदेश मंत्रालय के ब्लॉग पर लिखा, ‘‘ ऊर्जा के मामले में भारत के साथ हमारी भागीदारी इस मामले में अमेरिका के दृष्टिकोण का शानदार उदाहरण है। इसमें कोयला, तेल तथा गैस जैसे पारंपरिक स्रोतों के साथ ही नवीकरणीय तथा परमाणु ऊर्जा भी शामिल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ एलएनजी की यह आपूर्ति भारत के गेल लिमिटेड के साथ हुए दो20 वर्षीय करार के तहत मैरीलैंड स्थित कोव प्वायंट तथा लुइसियाना स्थित सेबाइन पास से होने वाली कई आपूर्तियों की पहली खेप है।’’

