एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

जल्द ही महंगे हो सकते हैं स्मार्टBaaghi 2 Box Office Collection Day 5: थमने को तैयार नहीं टाइगर की दहाड़, 100 करोड़ के क्लब में होगी एंट्रीफोन, अहम पुर्ज़े पर नया शुल्क लगाने की तैयारी

 टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन से भरपूर फिल्म Baaghi 2बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. 5 दिन पहले रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है. Baaghi 2 टाइगर की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है. पहले वीकएंड पर शानदार बिजनेस करने के बाद वीकडे पर भी फिल्म उम्मीद से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 10.60 करोड़ रुपये बटोरे. इसी के साथ Baaghi 2 ने 5 दिन में 95.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

60 करोड़ के बजट में बनी Baaghi 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शनिवार को इसकी कमाई 20.40 करोड़ और रविवार को 27.60 करोड़ रही. सोमवार को भारत बंद होने के बावजूद Baaghi 2 के खाते में 12.10 करोड़ रुपये आए. 5 दिन में 95.80 करोड़ कमा चुकी यह फिल्म 6वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

बता दें, Baaghi 2 में न सिर्फ टाइगर श्रॉफ का एक्शन बल्कि दिशा पटानी के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. ‘बागी-2’ साल 2016 में आई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है. Baaghi 2 का निर्देशन अहमद खान ने किया है.

Related posts

Translate »