अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स में तीसरे दिन तेजी का दौर, 162 अंक चढ़कर बंद

बाजार में कारोबार के लगातार तीसरे दिन आज तेजी के रुख के बीच सेंसेक्स करीब 162 अंक चढ़कर 33,788.54 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले चार हफ्त का उच्च स्तर है। घरेलू सांस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली से बाजार को बल मिला।

निवेशकों में कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणामों के आने से पहले उत्साह दिख रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस जनवरी – मार्च तिमाही का परिणाम शुक्रवार को घोषित करेगी।

ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों के मजबूत रुख और यूरोपीय शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी से होने के समाचारों से अमेरिका का में ब्याज दरों में तेज वृद्धि की घरेलू बाजार की चिंताएं कु कम हुई। इससे बाजार में सकारात्मक रुख देखा गया।

सेंसेक्स आज मजबूत खुलने के बाद 33,846.50 अंक के उच्च स्तर को छू गया । बाद में चुनिंदा शेयरों में मुनाफा वसूली के लिए बिकवाली चल निकली जिससे बाजार कुछ नीचे आ गया। सेंसेक्स अंत में 161.57 अंक यानी 0.48% चढ़कर 33,788.54 अंक पर बंद हुआ।

इससे पिछले दो सत्रों में इसमें 607.90 अंक की बढ़त दर्ज की गयी थी।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.75 अंक यानी 0.46% सुधरकर 10,379.35 अंक पर बंद हुआ। दिन में एक समय निफ्टी 10,397.70 अंक तक चढ़ गया था।

अस्थायी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने शुद्ध रूप से 1,305.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 524.85 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

Related posts

Translate »