विदेश हिंदी न्यूज़ 

रोहिंग्या वकील ने म्यामां को अपराधों के लिए आईसीसी भेजने की अपील की

रोहिंग्या अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की एक वकील ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उनकी समुदाय की लड़कियों एवं महिलाओं को प्रताड़ित करने , उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने और उनकी तस्करी करने जैसे ‘ जघन्य अपराधों ’ के लिए म्यामां को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय भेजने की अपील की है।

वर्ष 2014 से शरणार्थी शिविरों में रोहिंग्या लड़कियों और महिलाओं के साथ काम कर रही रजिया सुल्तान ने परिषद से कहा , ‘‘ मैं जहां से आई हूं , वहां म्यामां सेना ने महिलाओं एवं लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया , उन्हें प्रताड़ित किया तथा उनकी हत्याएं की और यह केवल इसलिए कि वे रोहिंग्या समुदाय से थीं।’’

संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली संस्था में अपने लोगों की दुर्दशा का मुद्दा उठाने वाली रजिया पहली महिला है।

रोहिंग्या लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने और संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के मुद्दे पर बुलाई बैठक में उन्होंने यह बात कही।

Related posts

Translate »