कश्मीर में छात्रों का प्रदर्शन जारी, कॉलेज एवं स्कूल बंद
कठुआ में आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में इंसाफ की मांग कर रहे छात्रों के प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए कश्मीर में प्रशासन ने आज कई कॉलेजों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर , पुलवामा , शोपियां और गंदेरबल जिलों के कॉलेजों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पठन – पाठन कार्य बंद कर दि या गया है।
घाटी के दूसरे जिलों में भी कई ऐसे संस्थानों को बंद किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक कल विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक कार्य को बंद करने का फैसला किया गया है।
प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किए जाने के बावजूद बारामूला जिले में सोपोर और बोनियार कस्बों से प्रदर्शनों की खबरें हैं।
खबरों के मुताबिक बोनिया में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन सोपोर में पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की खबरें हैं।

