खेल हिंदी न्यूज़ 

IPL 2018, DD vs KKR: एक और ‘नई तस्वीर’, बदलेगी दिल्ली डेयर डेविल्स की तकदीर?

न जाने दिल्ली डेयर डेविल्स को किसने श्राप दिया है, कभी इस पर बहार ही नहीं आई! यह सोलह आने सच है कि इस टीम के प्रबंधन ने सारे जतन कर लिए. कभी वीरेंद्र सहवाग को कप्तानी सौंपी, तो कभी कुछ हुआ, लेकिन दिल्ली डेयर डेविल्स का कभी भला नहीं ही हुआ. और अगर कुछ कसर बाकी बची थी, तो गौतम गंभीर के हाल ने पूरी कर दी. टीम का भला होना तो दूर, उल्टा गौतम गंभीर का ही हाल बेहाल हो गया! और अब एक और जतन के साथ और ‘नई तस्वीर’  के साथ दिल्ली डेयर डेविल्स आईपीएल-11 में अब से कुछ घंटे बाद रात आठ बजे कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. भाग्य बदलेगा? यह सवाल बहुत और बहुत ही ज्यादा भारी है. औ इसका जवाब डेयर डेविल्स को देना हैबहरहाल, हम नई तस्वीर हम इसलिए कह रहे हैं कि टीम का मिजाज बदला हुआ होगा, शैली बदली होगी. और तेवरों के साथ बाकी चीजें भी बदली होंगी. यह सब दिल्ली के डेयर पर कितना असर डालेंगे, यह देखना बहुत ही रोमांचक होने जा रहा है. वजह यह है  कि गौतम गंभीर के कप्तान छोड़ने के बाद अब कप्तानी युवा तुर्क श्रेय अय्यर संभालेंगे. इस युवा के साए में सीनियर खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी. दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है. लेकिन यह गहराई कागजों पर ही दिख रही है, जमीन से पूरी तरह गायब है. बल्लेबाजी में गौतम की गंभीरता अभी तक तो पूरी तरह नदारद रही है. युवा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्ला जरूर बोला है, लेकिन नियमितता की थोड़ी कमी खली है. वहीं, बाकी बल्लेबाजों के बल्ले पर अभी तक जंग लगा ही दिखाई पड़ा है. ग्लैन मैक्सवेल बल्ले से ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं. जेसन रॉय पिछले मैच में नहीं खेले थे. अय्यर इस मैच में उनको मौका दे सकते हैं.

Related posts

Translate »