मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला : कुरेन
आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है । बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक है । किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया । कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा । वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए।…
Read More