प्रदेश सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों को घर बैठे दी जा रही हैं बीपीएल, पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ: विधायक राजेश नागर
– विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज भुआपुर गांव कार्यक्रम आयोजित हुआ फरीदाबाद, 01 जनवरी। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की प्रमुख योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके। देश व प्रदेश के वंचित लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक श्री नागर आज सोमवार को फरीदाबाद के भुआपुर गाँव में विकसित…
Read More