मामूली कहासुनी पर ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अपचारी बालक सहित 3 काबू, थाना खेडीपुल पुलिस टीम की कार्रवाई
पुलिस प्रेस नोट 30.08.2026
मामूली कहासुनी पर ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अपचारी बालक सहित 3 काबू, थाना खेडीपुल पुलिस टीम की कार्रवाई
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना खेडीपुल क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले पुलिस टीम ने वकील खान, मोहम्मद हासिम वासी भारत कालोनी फरीदाबाद व अपचारी बालक को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार कर्ण वासी हनुमान नगर नहर पार फरीदाबाद ने थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 27 अगस्त की रात को 11:30 बजे ऑटो सहित हनुमान नगर खेडी रोड पर खडा था तभी वकील नाम का व्यक्ति उसके पास आया और कहा की मुझे वीरवती वाटिका पर छोड दो, जिसको मना करने पर वकील की उसके साथ कहासुनी हो गई फिर वह अपना ऑटो लेकर अमौलिक चौक की तरफ जाने वाली सडक पर खडा हो गया। जहा वकील अपने दोस्त हासिम व अपचारी बालक के साथ मोटरसाइकिल पर आया और उस पर कैंची व चाकुओं से हमला कर दिया। जिस संबंध में थाना खेडडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वकील ने शिकायतकर्ता को वीरवती वाटिका पर छोडने के लिए कहा था परंतू उसने मना कर दिया था, जिस पर उसकी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए वह अपने दोस्त हासिम व अपचारी बालक के साथ उसके पास आया और उस पर कैंची व चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपी वकील ने कैंची से, अपचारी बालक ने चाकुओं से व हासिम ने लात घुंसो से हमला किया था। वारदात में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया गया है। हासिम व वकील को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता

