NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

होटल संचालक पर चाकू से हमला व मारपीट के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस प्रेस नोट 07 अक्टूबर 2026

होटल संचालक पर चाकू से हमला व मारपीट के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रोटी ऑर्डर करने को लेकर आरोपितों ने किया था झगड़ा

फरीदाबाद: सोहना रोड पर होटल संचालक के साथ गाली-गलौच, मारपीट तथा चाकू से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने दो आरोपित इस्लाम वासी जीवन नगर, फरीदाबाद तथा निसार वासी साहपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार, हाल संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार मौहसिम वासी जीवन नगर पार्ट-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोहना रोड पर ‘सिकंदराबाद चिकन’ नाम से होटल चलाता है। 04 अक्टूबर को शाम करीब 7:30 बजे अनवर निवासी जीवन नगर गौच्छी, उसका भाई अकबर तथा इस्लाम और निसार उसके होटल पर आए, जिन्होंने रोटी का ऑर्डर दिया। रोटी तैयार होने में 5-7 मिनट लगने की बात कहने पर अनवर ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उसके पेट व हाथ पर चाकू से वार किया। इस्लाम तथा निसार ने भी उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का भाई मोसिम उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस चौकी की टीम द्वारा जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित शिकायतकर्ता के होटल पर खाना खाने के लिये आये थे। जहां पर उन्होंने रोटी का ऑर्डर दिया था। रोटी तैयार होने में समय लगने की बात कहने पर उनकी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान अनवर, निसार की दुकान से चाकू उठाकर लाया, अकबर ने शिकायतकर्ता को पकड़ लिया और अनवर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस्लाम व निसार ने भी शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। निसार की साथ में ही मीट की दुकान है।

दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Related posts

Translate »