अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
पुलिस प्रेस नोट 26 अगस्त 2026
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, 34 बोतल व 24 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की कार्रवाई
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित रेलवे रोड बल्लभगढ के पास से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरिकेश निवासी सेक्टर-2, जिला सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से 34 बोतल व 24 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ट्रॉली बैगों में अवैध शराब भरकर रेलवे स्टेशन रोड से ट्रेन के माध्यम से सूरत, गुजरात जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित हरिकेश निवासी सेक्टर-2, जिला सूरत, गुजरात को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित के ट्रॉली बैगों की तलाशी लेने पर 11 बोतल BOHO, 6 बोतल MAGIC MOMENT, 2 बोतल BLENDER PRIDE, 15 बोतल MAGIC MOMENT तथा 24 अध्धे ROYAL STAG बरामद हुए। इस प्रकार पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से कुल 34 बोतल व 24 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित हरिकेश एक दिन पहले ही फरीदाबाद आया था। उसने फरीदाबाद के विभिन्न शराब ठेकों से शराब की बोतलें एकत्र की थीं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पहले भी फरीदाबाद से शराब खरीदकर गुजरात ले जा चुका है। इस बार भी वह फरीदाबाद से शराब खरीदकर वडोदरा, गुजरात ले जाने की फिराक में था। पुलिस द्वारा आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

