NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 14 अक्टूबर 2026

मोटरसाईकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई, मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, 13 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम् वासी निखिल विहार इस्माइलपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सोहिल निवासी हरफला ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जून 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल को महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, सीकरी के पास खडी की थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित शिवम को चोरी की मोटरसाईकिल सहित मैट्रो फ्लैट सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसने 14 जून को रात के समय कम्युनिटी सेंटर के सामने से मोटरसाइकिल को चोरी किया था। वह वेटर का काम करता है, जिस पर दिल्ली में भी चोरी के मामले में दर्ज है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जे भेजा गया है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Related posts

Translate »