पाक और चीन को दिए लोन पर PM मोदी की टिप्पणी की US के रक्षामंत्री ने की तारीफ
वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने बड़े कर्जों के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने उन कर्जों को स्वीकृति देने के खतरे के बारे में एक अच्छा पहलू उठाया है जो ‘वास्तव में दिखने में बहुत अच्छे होते हैं.’ मैटिस ने शनिवार को सिंगापुर में शांग्री-ला वार्ता से इतर मोदी से मुलाकात की थी. मोदी ने इस वार्षिक शिखर वार्ता को संबोधित किया था.
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे भारत (मोदी) का वह भाषण याद है. ऐसा लग रहा था जैसे मैं पुराने समय के व्यक्ति को सुन रहा हूं. मुझे लगा वह बहुत महान हैं. मुझे बड़े कर्ज के बारे में उनकी बात अच्छी लगी.’ उन्होंने कहा, ‘बड़ा कर्ज … और मैं अपने कमरे में वापस जाने के बाद रात में उसके बारे में सोच रहा था कि आप बेनेट वाली राइफल से लैस एक सैनिक की तुलना में कर्ज से अपनी संप्रभुत्ता और आजादी ज्यादा गंवा सकते हैं. आप आर्थिक रूप से इसे गंवा सकते हैं.’

