NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कैंप में पहुंचीं मच्छगर की ललिता शर्मा ने साझा किया योजना का लाभ मिलने का अनुभव

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कैंप में पहुंचीं मच्छगर की ललिता शर्मा ने साझा किया योजना का लाभ मिलने का अनुभव

– पहली गर्भावस्था पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिली थी 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर।
प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित आंगन मिलन कैंप लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसी कड़ी में गांव मच्छगर निवासी ललिता शर्मा आंगन मिलन कैंप में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहली गर्भावस्था के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहयोग गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें गर्भावस्था और मातृत्व के दौरान बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाएं प्राप्त करने में सहयोग मिल सके।

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित आंगन मिलन कैंपों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन कैंपों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा यह सुनिश्चित करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Related posts

Translate »