राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी के राज में भ्रष्टाचार, आर्थिक विफलता चरम पर : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार,आर्थिक विफलता, अक्षमता और सामाजिक भेदभाव चरम पर पहुंच गया है और उन्होंने पार्टी सांसदों से लोगों को विकल्प मुहैया कराने को कहा गांधी ने संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता व्यवस्था के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है और पार्टी सांसदों को मोदी के ‘‘अच्छे दिन’’ के झूठे वादों का विकल्प लोगों के समक्ष पेश करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत की जनता मोदी सरकार को हटाने के लिए और उसे ऐसी सरकार से बदलने के लिए कांग्रेस और उसकी गठबंधन पार्टियों की ओर उम्मीद से देख रहीं है जो उनकी बात सुनें, उनकी समस्याओं को समझे और देश में गरीबी, बेरोजगारी और असमानता को समाप्त करने के समाधान तलाशे। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम सब के ऊपर लोकतांत्रिक ताकते एवं सामाजिक न्याय बनाम निकुंशता तथा सामाजिक पदक्रम के बीच ऐतिहासक संघर्ष को जीतने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।’’ राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों से कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि घृणा, विभाजनकारी और हिंसा फैलाने वाली ताकतें जो कि संविधान को कुचल रहीं हैं उन्हें दोबारा सत्ता में आने से रोका जाए।’’
‘‘ हम आज यहां ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं जब नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत भारत में शासन का संकट है – भ्रष्टाचार है, पूर्ण आर्थिक विफलता है, अक्षमता है और सामाजिक भेदभाव -ये सब अपने चरम पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान सत्ता व्यवस्था के प्रति आक्रोश की लहर बढ़ रही है जो कि हम सब से भारत की जनता को वो विकल्प मुहैया कराने के लिए कड़ी मेहनत करने की मांग कर रही है जिसके वे हकदार हैं- मोदी जी के अच्छे दिन के झूठे वादे का विकल्प।’’कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यों से देश के किसानों और युवाओं की आंखों में उम्मीद की किरण जगाने,आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते मूल्य और घरेलू ऋण की दोहरी

Related posts

Translate »