विदेश हिंदी न्यूज़ 

थाईलैंड की सैन्य सरकार ने 2019 चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक प्रचार पर रोक हटाई

थाइलैंड की सैन्य सरकार ने 2019 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक प्रचार पर से प्रतिबंध हटा दिया है।

रॉयल गजट की ओर से मंगलवार को प्रकाशित एक आदेश में यह बात कही गई है।

आदेश में कहा गया, ‘‘ राजनीतिक दल अपनी योजनाओं को पेश करने के लिए अब प्रचार कर पाएंगे।’’

यह आदेश तत्काल लागू होगा।

देश में अगले साल 24 फरवरी को चुनाव होने हैं।

Related posts

Translate »