विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताया : अमेरिकी अधिकारी

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक ‘‘सच्चा मित्र’’ बताया है। उन्होंने अमेरिका द्वारा बीते दो वर्ष में भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हवाला दिया।

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने यह टिप्पणी विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत नवतेज सिंह सरना के सम्मान में आयोजित विदाई कार्यक्रम में की।

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप भारत को सच्चा मित्र मानते हैं और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंध के बारे में कहा है कि यह रिश्ता हमारे साझा मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है।’’

विदाई कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

वेल्स ने कहा कि सरना का अमेरिका में कार्यकाल बेहतरीन रहा है।

भारतीय विदेश सेवा में उनका 38 वर्ष का करियर रहा है।

सरना पांच नवंबर 2016 को अमेरिका में भारत के राजदूत बने थे।

Related posts

Translate »