डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे सुधरा
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 34 पैसे सुधरकर 69.86 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से रुपये को समर्थन मिला।
रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 70.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से प्रतिभूति बाजारों से 972.81 करोड़ रुपये की निकासी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 34.52 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।
इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबारी में करीब 200 अंक सुधर गया।

