राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मेवात के पुनहाना में पत्रकारों पर किए गए नाजायज मुकदमे दर्ज पुन्हाना डीएसपी ने किए हीन भावना से मुकदमे दर्ज

रिपोर्ट। कमल कांत शर्मा। हरयाणा हेड।।

पत्रकारों पर  झूठा मामला दर्ज करने को लेकर जिले भर के पत्रकारों ने की निंदा।
पुन्हाना,
पुन्हाना में लोकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा पत्रकारों को साजिश के तहत शामिल दिखाए जाने को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों ने प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से इस मामले में गहनता से जांच करने और साजिश रचने वालो के खिलाफ कडी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य धर्मपाल आर्य, जिला प्रधान विनोद गर्ग, सरंक्षक नरेश गर्ग, कौशल सिंगला, आदर्श गर्ग, पुष्पेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर सोनी आदि ने कडी आलोचना करते हुए कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अमित कुमार एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने एक साजिश के तहत पुन्हाना के पत्रकारों को लोकडाउन उल्लंघन मामले में आरोपी बनाया है। जबकि पत्रकारो को सभी स्तर पर खबर कवरेज करने के लिए जाना होता है। इसके अलावा जिन तीन पत्रकारों को पुलिस ने मामले में शामिल किया है, उनमे से दो पत्रकार मौके पर ही नही थे। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस ने इस मामले को ही एक साजिश के तहत दर्ज किया है। जो कि सरासर गलत है। जिसे पत्रकार संघ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगा।पत्रकार संघ से जुड़े सदस्यों ने कहा कि किसी भी सूरत में पत्रकार साथियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष के बी पण्डि़त सहित पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में पुलिस प्रशासन एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साजिश वाले रवैये के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है।

इस बारे में शिकायतकर्ता ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बीती 30 अप्रैल को लोकडाउन उल्लंघन के आरोप का मामला डीएसपी एवं एसएचओ के अनुसार दिए गए नाम के आधार पर दर्ज कराया गया है। उन्हें मामले की पूरी जानकारी नही है। यदि कोई गलत नाम इस मुकद्दमे में शामिल हो गए है, मैं उन्हें निकालने के लिए पुलिस से सिफारिश क

Related posts

Translate »