CITY NEWS NEWS CATEGORIES 

CM फलाइंग फरीदाबाद द्वारा संदिग्ध नकली NCERT बारे रेड

CM फलाइंग फरीदाबाद द्वारा संदिग्ध नकली NCERT बारे रेड
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। प्राय इन दिनों में नकली पुस्तकें बिकने अथवा विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को किसी एक दुकान से पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इस बारे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा पहले से ही सतर्क है इसी संदर्भ में दिनांक 01-04-2023 को एक गुप्त सूचना मिली कि मल्होत्रा बुक डिपो सेक्टर-9, फरीदाबाद द्वारा NCERT की नकली किताबो को अधिक दामों पर बेच रहा है। यदि सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर रेड की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर श्री राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक द्वारा सर्व प्रथम NCERT विभाग मुख्यालय दिल्ली सम्पर्क किया गया। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण NCERT के अधिकारियों से सम्पर्क नही हो सका। चूंकि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और छात्रों को नई किताबों की आवश्यकता है इसलिए सभी छात्र जल्द से जल्द किताबे खरीद रहे है। यदि 1/2 दिन में चेक नही किया गया तो सभी किताबे बिक जाएगी। इसलिए ज़िला फरीदाबाद के शिक्षा अधिकारियों से सम्पर्क किया गया। जिला शिक्षा विभाग द्वारा हालातों को मध्यनजर रखते हुए श्री महेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्लबगढ़ को नियुक्त किया गया। श्री महेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्लबगढ़ द्वारा साथी कर्मचारी के साथ मल्होत्रा बुक सेंटर का निरीक्षण किया गया।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण पर मल्होत्रा बुक सेंटर पर कक्षा 9 की Geography विषय की 7, Science विषय की 8 व Political Science की 9 किताबो पर NCERT का logo व Water Mark नजर नही आये। चूंकि इस बारे NCERT के अधिकारी ही कार्यवाही कर सकते है इसलिए इन किताबो को शिक्षा विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है ताकि आगामी कार्यदिवस को NCERT के अधिकारियों से पड़ताल कराई जा सके।
NCERT के अधिकारियों से पड़ताल कराए जाने उपरांत जल्द आगामी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी जी।

Related posts

Leave a Comment

Translate »