NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अफगानिस्तान के आठ महिला-पुरूषों को दी भारत की नागरिकता

– उपायुक्त ने भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद, 14 जून। भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले अफगानिस्तान के आठ नागरिकों को उपायुक्त विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगान के आठ महिला-पुरूष नागरिकों को शपथ दिलाई। इनमें बजन सिंह, नरिंदेस, अनू, शांति, निर्मल देवी, गोबन सिंह, शेमरन और मुस्कान शामिल रही। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। उपायुक्त ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संंबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related posts

Leave a Comment

Translate »