NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के सुख दुख में शामिल होकर उन्हें दी सांत्वना:-

फरीदाबाद/बल्लबगढ़,14 जून। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को  विधानसभा क्षेत्र  में विभिन्न स्थानों पर  लोगों के सुख दुख में शामिल होकर शोक समप्त परिजनों को    सांत्वना दी। कैबिनेट मंत्री ने सांत्वना देते हुए कहा कि आत्माएं अजर अमर है। वह कभी मरा नहीं करती बल्कि अपना चोला बदलती हैं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के अपने माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलता है। एसे लोग सौभाग्यशाली होते हैं।

केबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज पूर्व पार्षद श्री राजेंद्र अग्रवाल के निधन पर आयोजित रस्म पगड़ी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके  समस्त परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा केबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने बल्लबगढ़ ऋषि नगर निवासी मास्टर मेहरचन्द बंसल के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया, इसके उपरांत चावला कालोनी में श्री दिनेश सिंगला की माता के निधन पर शोक संतप्त परिवाजनो को सांत्वना दी। केबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने नाहर सिंह कालोनी में श्री तेजवीर के पिताश्री के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। केबिनेट मंत्री श्री शर्मा जी ने सेक्टर- 2 में गांव शंडोली वाले श्री प्रियलाल शर्मा  की 102 वर्षीय माताश्री के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा की आत्माएं कभी नही मरा करती बल्कि चोला बदलती हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी सांत्वना व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment

Translate »