NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए आयुष विभाग की मिस्ड कॉल पंजीकरण सुविधा शुरू: डीसी

– डीसी ने अधिक से अधिक नागरिकों से भागीदारी का किया आह्वान

फरीदाबाद, 7 जून। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन को लेकर आयुष मंत्रालय द्वारा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मिस्ड कॉल पंजीकरण सुविधा शुरू की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को केवल 9501131800 पर एक मिस्ड कॉल देनी है, जिसके उपरांत वे स्वचालित रूप से “Individual” श्रेणी में पंजीकृत हो जाएंगे।

डीसी ने बताया कि मिस्ड कॉल के बाद प्रतिभागियों को www.internationalyogadayhry.in पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करनी होगी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भाग लें और समय रहते अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस जानकारी का ब्लॉक स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिक बिना किसी तकनीकी जटिलता के पंजीकरण कर सकें। उन्होंने कहा कि योग एक जीवन शैली है और इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त होता है।

डीसी ने बताया कि जिला फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और प्रशासन द्वारा हर स्तर पर सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related posts

Translate »