पुलिस प्रेस नोट 8 जून 2025
पुलिस चौकी नवीन नगर का जागरूकता कार्यक्रम,
आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक, खेल कार्यक्रम का भी कराया आयोजन
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न विषयों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है, इसी कड़ी में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने ग्रीन सोसाइटी नवीन नगर में आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर जागरूक किया, लोगों को बताया गया कि अगर आपके क्षेत्र में कोई अवैध नशा बेचता है तो हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा एक क्रिकेट मैच का आयोजन कराकर युवाओं को भी खेल के प्रति जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता

