पुलिस प्रेस नोट 8 जून 2025
अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने किया गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इस क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कमल वासी गांव मवई को एक देसी कट्टा सहित टीटू कॉलोनी रोड खेड़ीपुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध खेड़ीपुल थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध असला को अपने गांव के ही सागर खान से लेकर आया था।
जिस पर अपराध शाखा की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए सागर खान वासी गांव मवई फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों से गाड़ी की बैटरी चोरी के 2 मामलों का भी खुलासा हुआ है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता

