NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

एनसीबी हरियाणा द्वारा नशे के विरुद्ध किया जागरूक

नशे की लत मौत का खत, जो करता है नशा उसकी होती है दुर्दशा- नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो – डॉ अशोक

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं ताकि कोई व्यक्ति अशिक्षा, अज्ञानता, कर्तव्य विमुखता, भ्रष्टाचार और किसी के बहकावे में आकर इस दलदल में न चला जाए। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा आज साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए करनाल से फरीदाबाद पहुंचे। वे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा गांव पहुंचे। प्राचार्य श्याम की अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 134 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 98 छात्राओं, 8 अनुदेशकों और 6 अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस और एनसीबी हरियाणा दिन रात एक किये हुए है लेकिन जब तक जनसहभगिता नहीं होती तक तक यह कार्य अधूरा है। कोई भी आंदोलन तब सफल होता है जब सब एक मत होकर उस पर कार्य करते हैं। नशे की समस्या किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है अपितु यह राष्ट्र की समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा जिस प्रकार बाल्टी के दूषित जल को हम अपने दैनिक जीवन में किसी भी प्रयोग में नहीं लाते हैं, जैसे स्नान करना, बर्तन धोना, सेवन करना आदि। ठीक उसी प्रकार नशे की तुलना दूषित जल से करते हुए उसे जीवन से बाहर फेंक दें। छात्राओं ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और कहा कि नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नशा के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई इस बात का साक्ष्य है कि 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 से अधिक अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है तो वर्ष 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5328 नशा तस्करों को कारागार का मार्ग दिखाया है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा NCB MANAS पोर्टल पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। अंत में शपथ ग्रहण करवाई।

Related posts

Translate »