पुलिस प्रेस नोट 09 जून 2025
बच्चों को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद:- बता दें कि पुलिस चौकी दयालबाद में अमन वासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर, फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी मौसी का लड़का आशीष उनके साथ रहता है। 5 जून की रात करीब 9:40 पर आईसक्रिम खाने बाहर गया था। जब उसके दोस्त ऋषभ के पिता के पास कॉल किया तो पता चला की ऋषभ भी आशीष के साथ गया था। ऋषभ के पिता ने बताया कि कुछ देर पहले उसके पास किसी अंजान व्यक्ति का कॉल आया था जो 15 हजार रूपये की मांग कर रहा था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशिफ (20) वासी बडखल, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि ऋषभ की इंस्टाग्राम पर समीम नाम के लड़के से कुछ सामान लेने के लिए बात हुई थी। समीम ने ऋषभ को सामान देने के लिए सिद्ददाता आश्रम के पास बुलाया। ऋषभ और आशीष दोनों मोटरसाईकिल लेकर वहां गये थे। समीम, उसको व एक अन्य साथी को गाड़ी से लेकर आश्रम पर आये, जहां पर ऋषभ व आशीष को गाडी में बैठाकर अपने साथ एसजीएम नगर में एक ओयो होटल में ले गए और वहां पर दोनों लड़कों को बंधक बना लिया। फिर ऋषभ के घर वालो के पास कॉल किया और 30 हजार फिरौती की मांग की। ऋषभ के घरवालो ने 5 हजार रूपये समीम के खाता में डाल दिये।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता।

