मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में अवैध रुप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी पर मारा छापा व मौका से करीब तैयारशुदा 10119 पटाखे, पोटाश व एल्युमिनियम पाउडर आदि बरामद कर दर्ज कराई FIR।
दिनांक 11.09.2025 को कार्यालय मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद थाना क्षेत्र तिगांव के गांव अलीपुर के खेतों में अवैध रुप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही है। जहाँ पर पोटास आदि अवैध रूप से पटाखे बनाने की सामग्री रखी हुई है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि संबंधित विभाग के साथ चैकिंग की जाये तो अवैध रुप से चल रही पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड हो सकता है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अलीपुर के खेतों में अवैध रुप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी का अग्निशमन, प्रदूषण, बिजली विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालूम हुआ कि इस अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक रोहित कुमार निवासी रोहिणी दिल्ली है। इस पटाखा फैक्टरी में भारी मात्रा में निर्मित पटाखे व पटाखों के निर्माण में उपयोग होने वाले विस्फोटक पदार्थ का भंडारण किया हुआ मिला। मौका पर फैक्टरी में 170 पेटी तिल्ली पटाखे पैकिंग शुदा प्रति पेटी 12.500 किलो पटाखे कुल वजन 2125 किलो, 243 कैरिट तिल्ली पटाखे प्रति कैरिट 70 केक तिल्ली पटाखे जिनको पैक किया जाना था का वजन 7994 किलो कुल तैयारशुदा 10119 किलो पटाखों के अलावा पटाखे बनाने के लिए 40 किलोग्राम पोटाश, 5 किलोग्राम एल्युमिनियम पाउडर व 400 किलोग्राम कोयला पावडर व भारी मात्रा में खाली केक , पैकिंग आदि रखा हुआ मिला। इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी रोहित कुमार के विरुद्ध अभियोग संख्या 114 दिनांक 11.09.2025 धारा 223ए, 288 BNS व धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत थाना तिगांव में अंकित कराया गया है। यहां पर बिजली चोरी का भी मामला पाया गया। जिसके सम्बन्ध में बिजली विभाग द्वारा अलग से कार्यवाही की गई। इसके अलावा फैक्ट्री मालिक द्वारा प्रदूषण विभाग से भी कोई अनुमति नही ली हुई थी जिसके सम्बन्ध में प्रदूषण विभाग द्वारा भी अलग से कार्यवाही की गई है।

